हेमंत गुर्जर, देवास। देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले आधिकारियों और कर्चमारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शासकीय कार्य करने से इंकार कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शासकीय कार्य करने से इंकार कर रहे 93 प्रोबेशनर पटवारियों को कारण बतायो नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर काम पर लौटने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: भोपाल आ रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह! MP को मिलेंगे बड़े तोहफे, CM मोहन यादव ने दी जानकारी
काम न करने पर होगी सेवा समाप्ति और निलंबन की कार्रवाई
कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में काम शुरू न करने वाले पटवारियों के खइलाफ सेवा से हटाने, निलंबन और विभागीय जांच जैसी कठोर अनुशासनत्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने में लापरवाही बरतने वाले तहसीलदारों को भी सख्त हिदायत जारी की गई है।
ये भी पढ़ें: गोमटगिरी के 25 ट्रस्टियों का सामूहिक इस्तीफा! विकास की राह में ‘अड़चन’ हटाने का बड़ा फैसला, अब नए ट्रस्टियों के चयन की तैयारी
2 से 10 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा मेरा योगदान’ महाअभियान
कार्रवाई के क्रम में बिच्छाखेड़ी स्कूल में मध्याह्न भोजन व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार शिक्षक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिले में जनसेवा और विकास कार्यों को गति देने के लिए 2 से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ विशेष महाअभियान का आयोजन किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


