हेमंत गुर्जर, देवास। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय देवास के प्रसिद्ध कृपालु गणेश पंडाल पहुंचे। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्री गणेश की पीतल की प्रतिमा का विधि-विधान से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की और महाआरती में भाग लिया। मंत्री के आगमन से पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।

ये भी पढ़ें: गणेश उत्सव में पुलिसकर्मी से मारपीट और लूट: वर्दी फाड़ी, 6 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज छीना; 6 गिरफ्तार

भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, खुद बांटा भंडारे का प्रसाद

महाआरती के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने सुरीले अंदाज में भगवान गणेश के भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की भक्तिमय धुन पर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाए और झूमते-गाते नजर आए। इसके बाद उन्होंने महाभंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन प्रसादी का वितरण किया।

ये भी पढ़ें: मंच से करणी सेना प्रमुख के तीखे बोल, राजस्व मंत्री की मौजूदगी में सरकार और विरोधियों पर जमकर बरसे

नशामुक्ति के लिए दिया बड़ा संकल्प

इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने मंच से आम जनता को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश की आरती करें, भंडारे की प्रसादी ग्रहण करें और इसके बाद एक पवित्र संकल्प लें कि आज से हम किसी भी तरह का नशा नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने देवास शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील भी की।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m