शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले स्थित खिवनी अभ्यारण (Khivni Sanctuary) में दो बाघों के बीच वर्चस्व (Territorial Fight) को लेकर हुई भीषण लड़ाई में इलाके का मुखिया बाघ ‘युवराज’ हार गया है। वह युवा और अधिक फुर्तीले बाघ ‘अधिराज’ के सामने टिक नहीं सका। इस संघर्ष में बाघ युवराज बुरी तरह लहूलुहान और जख्मी हो गया है, जिसे भोपाल टाइगर स्पेशल टीम ने रेस्क्यू किया है। युवराज की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: सावधान! पेंशनर्स को ‘लाइफ सर्टिफिकेट’ के नाम पर चूना लगा रहे साइबर ठग, खाली हो सकता है बैंक खाता

खिवनी में नया ‘अधिराज’: फुर्तीले युवा बाघ ने दी चुनौती

वन अधिकारियों के मुताबिक यह भीषण टेरिटोरियल फाइट खिवनी अभ्यारण्य में हुई। अभ्यारण्य के अधिक फुर्तीले, युवा और नए बाघ अधिराज ने इलाके के पुराने मुखिया और दबदबा रखने वाले 10 वर्षीय बाघ युवराज को चुनौती दी थी। अधिराज युवा था और युवराज की तुलना में बहुत अधिक फुर्तीला था, जिससे यह वर्चस्व की लड़ाई युवराज के लिए भारी पड़ गई।

लहूलुहान युवराज: अब कभी नहीं कर पाएगा शिकार

अधिराज ने इस लड़ाई में पुराने मुखिया युवराज को बुरी तरह जख्मी कर दिया और उसे उसके ही इलाके से खदेड़ दिया। संघर्ष इतना भीषण था कि बाघ युवराज की स्थिति गंभीर हो गई है। जानकारी के मुताबिक उसका आगे का पैर आधा लटका हुआ है और नाखून भी टूट चुके हैं। पूरे शरीर पर गहरे जख्म हैं। इस गंभीर चोट के कारण युवराज अब कभी भी प्राकृतिक रूप से शिकार नहीं कर पाएगा।

भोपाल स्पेशल टीम ने किया रेस्क्यू, ‘अखकड़पन’ के लिए था मशहूर

जख्मी बाघ युवराज की सूचना मिलते ही भोपाल टाइगर स्पेशल टीम (Bhopal Tiger Special Team) तुरंत सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर बाघ युवराज का सुरक्षित रेस्क्यू किया। अब युवराज का इलाज भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क (Van Vihar National Park) के वन्य प्राणी चिकित्सालय में चलेगा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी देखभाल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘पेड़ के नीचे’ पाठशाला! हरदा के आदिवासी बच्चों का भविष्य आज भी ‘धुंधला’, आजादी के 77 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित

बाघों का कुनबा बढ़ाने का श्रेय

गौरतलब है कि बाघ युवराज खिवनी अभ्यारण्य में बाघों के कुनबे को बढ़ाने का श्रेय रखता है। वह रातापानी, भोपाल और देवास के अभयारण्य में अपनी धमक और विशेष ‘अखकड़पन’ के लिए महशूर रहा है। उसकी इस स्थिति ने वन्यप्रेमीयों और वन विभाग को काफी चिंतित कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m