हेमंत गुर्जर, देवास। अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को आयशर वाहन से कुचलकर शहीद करने के मामले में देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कू को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ जिसमें वह घायल हो गया। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास करते हुए पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर हमला किया। इसके बाद पुलिस ने चेतावनी देकर शॉर्ट एनकाउंटर किया, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। मुठभेड़ थाना बरोठा क्षेत्र में हुई। घायल आरोपी का जिला चिकित्सालय देवास में उपचार जारी है। पुलिस निर्धारित एसओपी के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।

आयशर मालिक बोला- मैं भागा नहीं

धर्मेंद्र योगी, खातेगांव। दिलीप पुरी टी आई हत्या कांड से जुड़े 3 आरोपियों को पुलिस ने मेडिकल के लिए शासकीय हॉस्पिटल भेजा। वहां से न्यालय मे पेश किया। मीडिया के सवालों पर राहुल जायसवाल ने कहा कि वह कांग्रेस से जुडा हुआ है इसलिए उसे परेशान किया जा रहा है। वहीं जीतू पटवारी को राहुल ने खास बताया। आयशर के मालिक केरम सिंह ने बताया कि वह भागा नहीं बल्कि उसने सरेंडर किया है। 

शराब तस्करी पर लगाम लगाने सीएम डॉ. मोहन का बड़ा एक्शन

शब्बीर अहमद, भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाईलेवल मीटिंग में बड़े एक्शन के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीएम ने शराब तस्करी पर लगाम लगाने के निर्देश दिए और पुलिस को एक्शन के लिए फ्री हैंड दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार पकड़ा गया तो अफसरों को जिम्मेदार माना जाएगा। 

सीएम ने दिए ये सख्त निर्देश 

माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई

शराब दुकानों पर हो नियमित चेकिंग

हर जिले में बढ़ेगी वाहनों की चेकिंग

सीमावर्ती जिलों में खास अभियान

पुलिस की निगरानी में भी रहेगी शराब दुकानें

आबकारी के साथ बनाया जाएगा समन्वय

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m