शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इस संबंध में गृह विभाग की सचिव शिल्पा गुप्ता की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
बता दें कि कैलाश मकवाना 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 1 दिसंबर 2024 को उन्होंने पुलिस महानिदेशक का पद संभाला था। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के क्रम में राज्य सरकार ने उनका सेवानिवृत्ति आदेश जारी किया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

