शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी और गौरवशाली खबर सामने आई है। सिवनी जिले के रहने वाले वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

लंबा और बेदाग राजनीतिक करियर

ढाल सिंह बिसेन वर्ष 2019 में मध्य प्रदेश की बालाघाट लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद चुने गए थे। सांसद बनने से पहले ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश की राजनीति में एक कद्दावर नेता के रूप में सक्रिय रहे। वे चार बार 1990, 1993, 1998 और 2003 में विधायक चुने गए और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बता दें कि ढाल सिंह बिसेन के अलावा देश के पांच अन्य राज्यों में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m