मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विभिन्न विकास योेजनाओं के साथ ही कुम्भ मेला-2027 (Kumbh Mela 2027) से संबंधित मुख्य योजनाओं के लिए 256 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है. सीएम द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से हर जनपद को राहत और बचाव मद में 3 करोड़, पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में 5 करोड़ और तैयारी एवं क्षमता विकास मद में 2 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है. इस प्रकार प्रति जनपद 10 करोड़ दिए गए हैं. इस क्रम में कुल धनराशि 130 करोड़ अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति दी गई है.
मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में उत्तराखण्ड राज्य में समस्त जिलाधिकारियों को नॉन एसडीआरएफ (जिलाधिकारियों के लिए आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण) में प्राविधानित धनराशि 39 करोड़ के सापेक्ष प्रति जनपद धनराशि 2 करोड़ दी गई है. इस क्रम में कुल धनराशि 26 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
इसे भी पढ़ें : CM धामी ने शपथ ग्रहण समारोह शामिल होकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई, कहा-आपकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता पश्चिम बंगाल को…
मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 से औद्योगिक क्षेत्र तक चार लेन मार्ग के नवीनीकरण के लिए 2.72 करोड़, पशुलोक बैराज मार्ग के किमी 0 से 5 तक बीसी द्वारा सुधार कार्य के लिए 2.13 करोड़ और बहादराबाद-रोहाल्की तिराहे से अलीपुर-सुकरासा-पथरी अम्बूवाला मार्ग के नवीनीकरण कार्य के लिए 1.36 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून की पित्थूवाला शाखा में कमला पैलेस और जीएमएस रोड क्षेत्र में नलकूप निर्माण, राईजिंग मेन और वितरण प्रणाली और तत्संबंधी कार्यों के लिए 20.37 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं.
मुख्यमंत्री द्वारा SASCI कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद रुद्रप्रयाग के तिलवाडा नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 39.86 करोड़, जनपद चमोली की पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 24.38 करोड़ और जनपद टिहरी गढ़वाल की हिण्डोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के लिए 9.73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुए अनुमोदन प्रदान किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा रुड़की नगर निगम में सुनहरा मार्ग चौराहे का नाम शहीद चौक रखे जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

