अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले के जंगल के रास्तों को शराब तस्करी का सुरक्षित कॉरिडोर समझने वाले तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। धनपुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जंगल की घेराबंदी की, इस बात की खबर लगते ही वाहन को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। कार से 179.28 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है।
ये भी पढ़ें: ‘ड्राय स्टेट’ गुजरात के लिए निकला था करोड़ों का सीक्रेट पार्सल, आधी रात पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप!
योजनाबद्ध तरीके से दबिश
दरअसल जिले की धनपुरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंदरचुई स्थित क्रेशर के पास जंगल के रास्ते एक संदिग्ध आर्टिका वाहन खड़ी है। जिसमें अवैध शराब रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी कर दबिश दी गई। मौके पर वाहन क्रमांक MP65ZD2292 लावारिस हालत में खड़ा मिला।
20 पेटी शराब जब्त
वाहन की तलाशी लेने पर 18 पेटी गोवा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और 2 पेटी 8PM ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 179.28 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 38 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में उपयोग की जा रही आर्टिका कार को भी जब्त कर लिया है। वाहन और शराब की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान से भगाई गईं 12 टायर फैक्ट्रियों का MP में आतंक! विधायक धीरेंद्र बहादुर ने CM से की शिकायत; जांच शुरू
आरोपियों की तलाश जारी
मामले में अज्ञात चालक तथा वाहन स्वामी बब्बू नायक, निवासी भेजरी, थाना अमरकंटक, जिला अनूपपुर के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फरार तस्करों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। धनपुरी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है और यह स्पष्ट संदेश गया है कि अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

