तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी TVK ने अभिनेता धनुष के राजनीति में शामिल होने के संभावित अटकलों का स्वागत किया है. हाल ही में धनुष के फैन क्लब का नाम बदलकर ‘धनुष कल्याण आंदोलन’ कर दिया गया है. TVK ने कहा कि सिनेमा की दुनिया से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का जोसेफ विजय का सफर नए पॉलिटिकल स्टार्टअप्स के लिए प्रेरणा बन चुका है.

हालांकि, धनुष की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक राजनीतिक घोषणा या पार्टी बनाने का ऐलान नहीं किया गया है. इस मामले पर टीवीके ने प्रतिक्रिया देते हुए धनुष का पहले ही स्वागत कर दिया है.

यह चर्चा तब तेज हुई जब कोयंबटूर में आयोजित एक बैठक में धनुष के फैन एसोसिएशन का नाम बदलकर धनुष नरपनी इयक्कम यानी धनुष वेलफेयर मूवमेंट कर दिया गया. जुलाई 2026 में चेन्नई में एक रक्तदान शिविर के दौरान धनुष ने प्रशंसकों से अपील की थी कि वे अपनी एकता को केवल फिल्मों के उत्सव तक सीमित न रखें, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद में लगाएं.

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, TVK प्रवक्ता एम सत्य कुमार ने कहा, हमें खुशी है कि टीवीके एक पॉलिटिकल स्टार्टअप है, जो लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है. विजय ने इसके लिए 30 साल तक काम किया है.

हाल ही में कोयंबटूर में एक मीटिंग रखी गई थी, जिसमें धनुष के फैन एसोसिएशन ने उसका नाम बदलकर धनुष नरपानी इयक्कम (धनुष कल्याण आंदोलन) कर दिया. इसके बाद से धनुष के राजनीति में आने की चर्चा और तेज हो गई. अहम बात यह भी है कि इस मीटिंग में 3000 से ज्यादा पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया था.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि धनुष का यह कदम विजय के शुरुआती तौर-तरीकों से मिलता-जुलता है. चुनावी राजनीति में आने से पहले विजय ने भी अपने प्रशंसकों के नेटवर्क को एक कल्याणकारी मंच में बदला था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m