बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने की तैयारी में हैं. शेख हसीना ने गिरफ्तारी, प्रताड़ना और मौत के खतरे के बावजूद दिसंबर में अपने देश लौटने का ऐलान किया है. शेख हसीना ने सोमवार को फिर से कहा है कि भले ही तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार उन्हें गिरफ्तार कर ले, मार डाले या उन पर अत्याचार करे, पर वह बांग्लादेश जरूर लौटेंगी.

शेख हसीना ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि तमाम जोखिमों के बाद भी वे बांग्लादेश लौटने के अपने फैसले पर पूरी तरह अडिग हैं. 

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना ने सोमवार को फिर दोहराया कि गिरफ्तारी, प्रताड़ना या मौत के जोखिम के बावजूद वह दिसंबर में बांग्लादेश जरूर लौटेंगी. वॉशिंगटन में सेंटर फॉर यूएस-बांग्लादेश रिलेशंस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होते हुए हसीना ने कहा कि बांग्लादेश लौटना उनकी जिम्मेदारी है.

बांग्लादेश की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए हसीना ने बेरोजगारी, महिलाओं के साथ बुरे बर्ताव और जगह-जगह वसूली होने के आरोप लगाए. उन्होंने सरकार को भ्रष्ट बताते हुए देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की जरूरत पर जोर दिया. 

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को कहा है कि मैं दिसंबर में बांग्लादेश वापस जाऊंगी, मुझे डर नहीं है. मुझे पता है कि वे मुझे मार सकते हैं, गिरफ्तार कर सकते हैं और मुझ पर अत्याचार कर सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि मैं डरती नहीं हूं. मुझे पता है कि वे मुझे मार सकते हैं, गिरफ्तार कर सकते हैं या टॉर्चर कर सकते हैं. मैं वापस जाना चाहती हूं. पहले भी मुझे टॉर्चर किया गया है, गिरफ्तार किया गया है. 79 वर्षीय हसीना ने कहा कि वह पहले भी गिरफ्तारी और प्रताड़ना का सामना कर चुकी हैं, लेकिन फिर भी वापस लौटना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वहां जाना मेरी ज़िम्मेदारी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m