रेणु अग्रवाल, धार। जिले में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम देदला-रानीपुरा के जंगल में दबिश देकर जुआ खेलते पांच आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 31 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। पूछताछ में जुआ संचालित करने वाले तीन अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जंगल की झाड़ियों में दबिश दी, जहां पांच व्यक्ति जुआ खेलते मिले। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.31 लाख रुपए जब्त किए। पुलिस ने मामले में कोतवाली थाना में जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
ये पांच आरोपी पकड़े गए
पकड़े गए आरोपियों में विजय शर्मा (56), निवासी विक्रमनगर धार, राजबहादुर उर्फ राजू मांगरोलिया (49), गौरव पाटीदार (30) और दिलीप लोधा (30), निवासी नाननवासा क्षेत्र, थाना तिरला तथा कुंदन चौधरी (24), निवासी धरावरा, थाना कोतवाली शामिल हैं। पूछताछ के दौरान नेमु उर्फ आजाद, गोपाल जाट और प्रतीक मकवाना के नाम सामने आए हैं। पुलिस इनकी भूमिका की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

