रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के धर्मपुरी में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां राज इलेक्ट्रानिक्स दुकान के भव्य उद्घाटन के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त दुकान और ऊपर बने मकान में लगभग 100 से 150 लोग मौजूद थे, जिन्हें पुलिस और दमकल टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ये भी पढ़ें: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्रः घर पर प्रदर्शन करने पहुंचे दंपती की रिहाई की मांग की

कांच तोड़कर सीढ़ियों के जरिए किया रेस्क्यू

थाना प्रभारी सरदार सिंह सोलंकी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस दमकल विभाग और नगर परिषद की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण उलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि दुकान में भारी धुएं और आग के कारण लोग अंदर फंस गए थे। रेस्क्यू टीम ने नगर परिषद की सीढ़ियों की मदद से दुकान के कांच तोड़े औऱ अंदर प्रवेश कर सभी 150 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें: पचमढ़ी की सुरम्य वादियों में दौड़े देश-विदेश के 1600 धावक! मानसून की फुहारों के बीच ‘फिट इंडिया’ का संदेश

1 शख्स को कराया गया अस्पताल में भर्ती, आग पर पाया गया काबू

जानकारी मिली है कि घटना में अत्यधिक धुआं फेफड़ों में जाने से अस्वस्थ महसूस कर रहे एक व्यक्ति को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और अंदर भरे धुएं को बाहर निकाला जा रहा है। थाना प्रभारी ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों, दमकल कर्मियों औऱ पुलिस बल के साथियों का आभार जताया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m