दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी की सुरम्य वादियं में रविवार को 8वीं ‘पचमढ़ी मानसून मैराथन-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौड़ का शुभारंभ नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी और मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने फ्लैग ऑफ कर किया।
ये भी पढ़ें: बिना टिकट यात्रा पर विवाद! ट्रेन से गिरकर युवक के कटे दोनों पैर; TTE पर मारपीट का आरोप, देखें VIDEO
देश-विदेश के 1600 धावक हुए शामिल
मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग जिला प्रशासन और ‘एडवेंचर्स एंड यू’ द्वारा आयोजित इस मैराथन में देश-विदेश के 1600 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। इसमें 4 वर्ष के बच्चों से लेकर 84 वर्ष के बुजुर्गों तक का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। भारत के अलग-अलग राज्यों के अलावा मंगोलिया, स्वीडन, पेरू और अमेरिका सहित 5 देशों के धावकों ने भी इसमें अपनी ताकत दिखाई।
4 श्रेणियों में किया गया आयोजन
मैराथन का आयोजन चार श्रेणियों में किया गया, 42 किमी की फुल मैराथन, 21 किमी की हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी में भी मैराथन का आयोजन किया गया। धुंध से ढकी सतपुड़ा की पहाड़ियों और मानसून की हल्की फुहारों के बीच ऊंचाई वाले चुनौतीपूर्ण पर्वतीय मार्गों पर दौड़ना धावकों के लिए एक रोमांचक और अविस्मरणीय अनुभव रहा।
ये भी पढ़ें: इतवारा में रातभर चलता रहा गुप्त ऑपरेशन… जब 200 जवानों की पड़ी रेड, तो सामने आया वर्षों पुराना सच!
अफसरों ने भी लगाई दौड़
इस आयोजन में प्रशासन के अधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिसमें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक राखी नंदा खुद 5 किमी की दौड़ में शामिल हुईं। हाल ही में ITB बर्लिन 2026 में ‘ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज अवॉर्ड’ से सम्मानित पचमढ़ी में हुई यह मैराथन सिर्फ एक खेल स्पर्धा नहीं, बल्कि सतत पर्यटन, ‘फिट इंडिया’, ‘रन फॉर टाइगर’ और ‘प्लास्टिक फ्री पचमढ़ी’ का एक बड़ा मंच बनकर उभरी। ‘एडवेंचर्स एंड यू’ के डायरेक्टर मितेश रामिया के नेतृत्व में धावकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए मार्ग में हाइड्रेशन पॉइंट्स, मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


