हेमंत शर्मा, इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पर प्रदर्शन करने वाले पांडे दंपति के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को पत्र लिखकर गिरफ्तार किए गए दंपती को रिहा करने की मांग की है। यह पत्र 24 जुलाई को लिखा गया था, जो शनिवार को सामने आया है।

कांग्रेस नेताओं पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि कांग्रेस नेताओं द्वारा इस पूरे मामले को लेकर भ्रामक और गलत प्रचार (दुष्प्रचार) किया गया था। गौरतलब है कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर मंत्री विजयवर्गीय पर गंभीर आरोप लगाए थे। कांग्रेस का दावा था कि मंत्री ने छात्रों पर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर विरोध जताया जा रहा था।

‘कहिए तो अभी कुर्सी छोड़ दूं…’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश का ‘विस्फोट’, लेकिन डैमेज

‘दंपती को किया जाए रिहा’

सोशल मीडिया पर हुए इस प्रचार-दुष्प्रचार के बाद पांडे दंपती विरोध जताने मंत्री के इंदौर स्थित निवास पहुंचे थे, जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। अब खुद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दरियादिली दिखाते हुए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर दंपति को रिहा करने की अपील की है। 24 जुलाई को लिखा गया था पत्र, शनिवार को हुआ उजागर। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से की गई रिहाई की मांग। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस नेताओं पर दुष्प्रचार का आरोप।

VHP नेता संतोष शर्मा के घर के बाहर मुस्लिम महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन: विवादित बयानों का विरोध

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m