चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता संतोष शर्मा के विवादित बयानों को लेकर विवाद गहरा गया है। पिछले दिनों देश में हुई गतिविधियों पर दिए गए बयानों से नाराज होकर सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर उनके निवास के बाहर प्रदर्शन किया। महिलाओं के साथ बच्चे भी मौजूद थे।

बयानों से आपसी भाईचारा खराब करने का आरोप

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि विहिप नेता संतोष शर्मा सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए मुस्लिम समाज को निशाना बनाकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इससे गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंच रही है। प्रदर्शन में शामिल शबनम खान ने कहा कि वे केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पहुंची थीं। उनकी मांग है कि संतोष शर्मा अपने बयानों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में ऐसे बयान न देने का आश्वासन दें। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति के बयान पर तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पॉवर गॉसिप: चार करोड़ का ‘शाही सफरनामा’… बिस्तर कहीं और बिल कहीं और… दतिया

भारी पुलिस बल तैनात, शांत कराया गया मामला

मामले की जानकारी मिलते ही सुरक्षा की दृष्टि से तुकोगंज पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विहिप नेता से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर कुछ ही घंटों में प्रदर्शन को शांत कराया और महिलाओं को वहां से रवाना किया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।

MP Weather Alert: 5 जिलों में ‘भारी बारिश’ का अलर्ट! अगले 4 दिनों तक जारी रहेगा दौर,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m