रेणू अग्रवाल, धार। धार जिले के गंधवानी में गणेश मूर्ति वितरण कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश में फैली अव्यवस्थाओं और हाल ही में सामने आए सागर शराब कांड को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि आज प्रदेश में हर चीज नकली मिल रही है और सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें: इंदौर में 19 सितंबर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: राहुल गांधी के दौरे पर रेंट विवाद को लेकर जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा

‘खाद, दवा और अब शराब भी नकली’

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उमंग सिंघार ने कहा, “प्रदेश के अंदर आज हर चीज नकली मिल रही है। ऐसा लगता है कहीं किसी दिन मध्यप्रदेश का नाम बदलकर ‘नकली मध्यप्रदेश’ न हो जाए!” उन्होंने आगे कहा कि राज्य में नकली कफ सिरप से बच्चों की जान जा रही है, दवाइयां, पानी और खाद भी नकली मिल रहे हैं। अब स्थिति यह हो गई है कि नकली और जहरीली शराब बिकने से सागर में 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई।

ये भी पढ़ें: कान्हा टाइगर रिजर्व में सांभर का शिकार: पोला पर्व की रात वन विभाग की बड़ी रेड, 3 शिकारी दबोचे!

‘जनता की आवाज नहीं सुन रही यह सरकार’

नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि जब हर व्यवस्था चरमरा चुकी है, तो उन्हें लगता है कि यह सरकार ही नकली हो गई है। यह सरकार आम जनता की समस्याओं और उनकी आवाज को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m