रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले की कुक्षी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। डही के निवासी अंबालाल पर फालिया यानि धारदार हथियार से हमला कर लूट का प्रयास करने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़कीं महिलाएं! बिजली दफ्तर पर जड़ा ताला, सागर-भोपाल हाईवे किया जाम

निमथल-लांगसरी क्षेत्र से धराए आरोपी; बाइक और हथियार जब्त

जानकारी के मुताबिक पीड़ित अंबालाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम धुलसर की छोटी पुलिया के पास अज्ञात बदमाशों ने उन पर फालिया से जानलेवा हमला कर लूट की कोशिश की थी।

सूचना मिलते ही कुक्षी पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को निमथल-लांगसरी क्षेत्र से घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और हमला करने में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर का सिम वेंडर और साइबर ठगों का नेक्सस! यूपी, बंगाल और महाराष्ट्र तक फैले 85 लाख के फ्रॉड का पर्दाफाश

आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में हुई अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में भी कड़ाई से पूछताछ की जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m