अनिल सक्सेना, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के वार्ड 13 (ताजपुरा) में स्मार्ट मीटर के भारी-भरकम बिलों से परेशान रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। बार-बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई न होने से आक्रोशित महिलाओं और बच्चों ने बिजली दफ्तर के बाहर डेरा जमा लिया और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।

ये भी पढ़ें: इंदौर का सिम वेंडर और साइबर ठगों का नेक्सस! यूपी, बंगाल और महाराष्ट्र तक फैले 85 लाख के फ्रॉड का पर्दाफाश

सागर-भोपाल मार्ग पर लगा लंबा जाम; प्रशासनिक अमला मौके पर मुस्तैद

गुस्साए रहवासियों ने सागर-भोपाल मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर महिला से ढाई साल तक दुष्कर्म: STF भोपाल में पदस्थ इंस्पेक्टर पर ग्वालियर में FIR दर्ज

सूचना मिलते ही एसडीएम और थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अफसर आक्रोशित महिलाओं को समझा-बुझाकर बिजली घर का ताला खुलवाने और अत्यधिक बिलों की समस्या के जल्द समाधान की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m