रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में मागोद-अमझेरा-मनावर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल है।
ये भी पढ़ें: पलटा रिफाइंड ऑयल का टैंकर, बर्तन-बाल्टी लेकर दौड़े ग्रामीण, तेल लूटने की मची होड़
बहन के घर त्योहार का सामान देकर लौट रहा था परिवार
केशवी गांव का रहने वाला परिवार अपनी बहन के घर ‘दागड़िया वीरपोष’ के त्योहार का सामान देने गया था। लौटते समय यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान अंतर सिंह 32 वर्ष, उनके 4 वर्षीय बेटे अशोक और काका ससुर भूरा सिंह के रूप में हुई है।
हादसे में घायल अंतर सिंह की 12 वर्षीय बेटी रेशम को प्राथमिक उपचार के बाद धार जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां वह बेहोशी की हालत में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
ये भी पढ़ें: कुबेरेश्वर धाम आई महिला की इलाज मिलने से पहले ही मौत! परिजनों में मचा कोहराम, उठ रहे गंभीर सवाल
चालक वाहन छोड़कर फरार
हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। जीराबाद पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

