एस आर रघुवंशी, गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के बीनागंज क्षेत्र में टोड़ी रोड पर रिफाइंड ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से रिफाइंड तेल का रिसाव होने लगा, जिसके बाद तेल लूटने के लिए आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
ये भी पढ़ें: कुबेरेश्वर धाम आई महिला की इलाज मिलने से पहले ही मौत! परिजनों में मचा कोहराम, उठ रहे गंभीर सवाल
बर्तन, डिब्बे और बाल्टी लेकर पहुंचे ग्रामीण
घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर उमड़ पड़े। सड़क पर तेल बहते देख ग्रामीण अपने घरों से बाल्टी, बर्तन, केन और डिब्बे लेकर पहुंच गए। रिफाइंड ऑयल भरने के लिए लोगों में होड़ मच गई और सड़क पर लंबी कतारें लग गईं।
धक्का-मुक्की और जाम
तेल भरने के चक्कर में लोग एक-दूसरे को धक्का देते नजर आए। इस आपाधापी और सड़क पर फैले तेल के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
ये भी पढ़ें: प्रेमिका को पाने मासूमों को जिंदा कुएं में फेंका! छतरपुर में 2 भाइयों की खौफनाक हत्या से सनसनी
पुलिस की समझाइश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने के बावजूद कई लोग तेल ले जाने की जिद पर अड़े रहे। टैंकर किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटा, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

