रेणु अग्रवाल, धार। Dhar Road Accident: जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धरमपुरी-मांडू रोड पर तारापुर के पास गिट्टी खदान के पास एक मारुति ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।

बताया जा रहा है कि मारुति ईको कार धरमपुरी से मांडू की ओर जा रही थी। तभी गिट्टी खदान के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर धरमपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए धामनोद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान, विक्की पिता दिनेश, भुरेसिह पिता बाबू, गौतम पिता सुखराम के रूप में हुई है। तीनों मांडव के रहने वाले थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m