भुवनेश्वर : ओडिशा के ढेंकानाल में बेघर महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार मामले में राज्य महिला आयोग (एससीडब्ल्यू) ने मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) को 15 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया।
मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए ओडिशा महिला आयोग ने ढेंकानाल एसपी मदकर संदीप संपत को जांच में तेजी लाने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का आदेश दिया।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रभाती परिडा ने घटना के बारे में ढेंकानाल एसपी से बात की थी और पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
इसके बाद ढेंकानाल एसपी ने कहा था कि महुलापूंजी गांव में सनसनीखेज मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाएगी।

एसपी ने कहा, “हमने गैंगरेप के आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने का फैसला किया है, ताकि मामले की त्वरित सुनवाई हो सके।”
ढेंकानाल के एक खाली पड़े आंगनवाड़ी केंद्र में महीनों तक महिला के साथ हुए क्रूर गैंगरेप ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया।
सूत्रों ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब सखी केंद्र के अधिकारियों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता की मां की मौत हो चुकी है, जबकि उसके पिता मानसिक रूप से अस्थिर हैं। चूंकि परिवार गरीब है, इसलिए वे ढेंकानाल जिले के भापुर पंचायत के महुलापुंजी गांव में एक खाली पड़े आंगनवाड़ी केंद्र में रहते हैं।
- IND vs WI 2nd T20: रांची में भारत की हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास, शाई होप ने जड़ा नाबाद शतक
- UP School Holiday: कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल, BSA का नया आदेश जारी; जानिए अपने जिले का हाल
- SIR विवाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले INDIA गठबंधन के नेता, राहुल गांधी बोले- सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेंगे ज्ञापन
- ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बनाया चेन स्नेचर, महिलाओं के मंगलसूत्र छीनने लगा शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- नालंदा में बंद मकान का ताला तोड़कर 35 लाख रुपये नगद और सामान की चोरी
