Dholpur Nagar Parishad Deputy Chairman Election में निर्दलीय रेखा कोली ने जीत दर्ज की है। मंगलवार को हुए मतदान और मतगणना के बाद रेखा कोली को 46 वोट मिले। उनके सामने चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय कमलजीत को 11 और भागीरथ शर्मा को 2 वोट मिले। नगर परिषद के 60 वार्ड पार्षदों में से 59 पार्षदों ने अपने मत का इस्तेमाल किया।

मतगणना के दौरान रेखा कोली के चेहरे पर तनाव साफ नजर आया। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ और उनकी जीत की पुष्टि हुई, उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। रेखा कोली वार्ड नंबर 35 से निर्दलीय पार्षद हैं।
4 उम्मीदवारों ने दाखिल किए थे 5 नामांकन
धौलपुर नगर परिषद के उपसभापति पद के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने पांच नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद नरेंद्र उर्फ पप्पू जाट का नामांकन निरस्त कर दिया गया। वहीं, भागीरथ शर्मा का पार्टी के सिंबल वाला फॉर्म भी निरस्त हुआ। इसके बाद उपसभापति पद के लिए रेखा कोली, कमलजीत और भागीरथ शर्मा मैदान में रह गए।
दोपहर 2.30 बजे से 5 बजे तक हुआ मतदान
उपसभापति पद के लिए मतदान दोपहर 2.30 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। मतदान पूरा होने के बाद मतगणना की गई। परिणाम में रेखा कोली को स्पष्ट बढ़त मिली और उन्हें 46 वोट हासिल हुए। कमलजीत को 11 और भागीरथ शर्मा को 2 वोट मिले। इस तरह रेखा कोली धौलपुर नगर परिषद की नई उपसभापति निर्वाचित हुईं।
बसेड़ी नगरपालिका में भाजपा की मधु परमार निर्विरोध
धौलपुर जिले की बसेड़ी नगरपालिका में भी उपसभापति पद का परिणाम सामने आया। वार्ड नंबर 19 से भाजपा पार्षद मधु परमार उपसभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। कांग्रेस या किसी अन्य उम्मीदवार की ओर से नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण मधु परमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। बसेड़ी नगरपालिका चुनाव में भाजपा के 8, कांग्रेस के 8 और निर्दलीय 9 पार्षदों ने जीत दर्ज की थी।
पढ़ें ये खबरें
- नेताओं का ‘दंगल’: किच्छा में कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच झड़प, माहौल हुआ तनावपूर्ण
- माओवादी डंप का भंडाफोड़, SLR-INSAS समेत बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
- कलेक्टर साहिबा की बढ़ी मुश्किलें: हाईकोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, एसपी को सौंपी तामील की जिम्मेदारी
- राजस्थान के नए मेयर कितने अमीर? एक के पास 28 करोड़ से ज्यादा, जानिए किसके पास कितनी संपत्ति
- CGPSC गड़बड़ी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, टामन सिंह सोनवानी समेत 3 के खिलाफ PMLA कोर्ट में पेश की चार्जशीट


