Dholpur Student Death: राजस्थान के धौलपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में 8वीं के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। छात्र की मौत के बाद से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र मध्य प्रदेश का रहने वाला था और धौलपुर में अपने रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है।
रिश्तेदार के यहां रहकर कर रहा था पढ़ाई
पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय राहुल मध्य प्रदेश के टकरौली गांव का निवासी था। वह धौलपुर के बाड़ी शहर स्थित महाराजा बाग कॉलोनी में अपने रिश्तेदारों के यहां रहकर एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से एक दिन पहले स्कूल में उसकी एक छात्रा से कहासुनी हुई थी। विवाद के दौरान छात्रा ने राहुल को कलुआ कहकर संबोधित किया था। यह छोटी सी बात राहुल के मन को बहुत गहरी चोट दे गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
कमरे में मिला छात्र की लाश
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम के बाद छात्र अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। शुक्रवार को जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों ने खिड़की से देखा। अंदर छात्र फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।
पढ़ें ये खबरें
- दुर्गा पंडालों की सुरक्षा पर CM योगी सख्त! अफसरों को फील्ड में डटे रहने के निर्देश, कोताही पर होगी सीधी कार्रवाई
- ऑडी Q3 की दमदार एंट्री! 51.99 लाख कीमत, नए लुक और लग्जरी फीचर्स से मचाएगी धूम
- ये क्या! बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, नेशनल हाइवे पर किया चक्काजाम, 3 घंटे तक थम गए पहिये
- शासकीय उचित मूल्य की दुकान में 23 लाख रुपए की हेराफेरी, स्व-सहायता समूह के संचालकों के खिलाफ दर्ज किया मामला
- वन भूमि कब्जा हटाने के दौरान खूनी झड़प: पुलिस और वन विभाग की टीम पर हमला, 25 गांव वालों समेत 2 वनकर्मी घायल
