आशुतोष द्विवेदी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गंगेव जनपद अंतर्गत बुढ़वा गांव से स्वास्थ्य व्यवस्था और बदहाल सड़क को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद शिक्षक कमलेश कोल को समय पर इलाज नहीं मिल सका और उनकी मौत हो गई।
READ MORE: बागेश्वर धाम में छिपा था हत्या का इनामी आरोपीः भंडारे में थाली लिए खड़ा था, पुलिस को देखते ही भागने लगा
बताया जा रहा है कि शिक्षक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। आरोप है कि गांव की खराब सड़क के चलते एंबुलेंस को मौके तक पहुंचने में करीब दो घंटे की देरी हुई। इस दौरान शिक्षक की हालत लगातार बिगड़ती रही। काफी देर बाद एंबुलेंस के पहुंचने पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद शिक्षक कमलेश कोल को मृत घोषित कर दिया।
READ MORE: कानून का रक्षक बना भक्षक! शाजापुर में पदस्थ ASI ने की अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि गांव की बदहाल सड़कें आपातकालीन सेवाओं के लिए बड़ी बाधा बनी हुई हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती और मरीज को तत्काल उपचार मिल जाता, तो क्या शिक्षक की जान बचाई जा सकती थी? फिलहाल मामले में ग्रामीणों ने सड़क की स्थिति सुधारने और स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


