अजयारविंद नामदेव, शहडोल। संभाग की 21 वर्षीय शुभांगी मिश्रा को NEET में 570 अंक लाने के बाद भी MBBS की सीट नहीं मिली, लेकिन उन्होंने निराशा को अपनी किस्मत नहीं बनने दिया। बिना किसी महंगी कोचिंग और बड़े शहरों की सुविधाओं के सिर्फ यूट्यूब, ऑनलाइन स्टडी और सेल्फ स्टडी के दम पर पुलिस आरक्षक की बेटी शुभांगी ने महज 21 साल की उम्र में एक साथ पांच सरकारी नौकरियों की परीक्षा पास कर सबको चौंका दिया। उमरिया जिले के शाहपुर गांव की वर्षीय शुभांगी ने NEET परीक्षा में 570 अंक हासिल करने के बावजूद उन्हें MBBS में प्रवेश नहीं मिला, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपना लक्ष्य बदला और सरकारी नौकरी पाने की ठान ली। परिणाम यह हुआ कि महज कुछ ही समय में उन्होंने एक नहीं, बल्कि पांच सरकारी नौकरियों में सफलता हासिल कर ली।

570 अंक आए, लेकिन MBBS की सीट नहीं मिली

शुभांगी, शहडोल पुलिस जोन कार्यालय में पदस्थ हेड कांस्टेबल श्याम कुमार मिश्रा और गृहिणी सुनीता की बेटी हैं। उन्होंने शहडोल के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से हिंदी मीडियम से 12वीं की पढ़ाई की। बिना किसी महंगी कोचिंग के, यूट्यूब, ऑनलाइन सामग्री और सेल्फ स्टडी के सहारे उन्होंने तैयारी जारी रखी। पहले प्रयास में NEET में 400 अंक मिले, दूसरे प्रयास में 570 अंक आए, लेकिन MBBS सीट नहीं मिल सकी।

महंगाई का बड़ा झटका: मध्यप्रदेश में बस किराया बढ़ा, भोपाल से इंदौर का सफर हुआ महंगा

शहडोल पुलिस लाइन में आरक्षक

इसके बाद शुभांगी ने पूरा फोकस प्रतियोगी परीक्षाओं पर लगाया और रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई की। उनकी मेहनत रंग लाई और उनका चयन एमपी पुलिस कांस्टेबल, एसएससी स्टेनोग्राफर, मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI), सहायक उपनिरीक्षक (ASI-स्टेनो) और सूबेदार जैसे प्रतिष्ठित पदों पर हो गया। फिलहाल वे शहडोल पुलिस लाइन में आरक्षक के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

06 अगस्त महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र-कमल से श्रृंगारित हुए बाबा महाकालेश्वर,

देश की सेवा करना चाहती

शुभांगी का सपना बड़ा है। वे सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं और इसके लिए लगातार तैयारी कर रही हैं। उनका मानना है कि हार्ड वर्क, अनुशासन और खुद पर भरोसा ही सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है। पिता श्याम मिश्रा बताते हैं कि शुभांगी ने सोशल मीडिया से हमेशा दूरी बनाई और मोबाइल का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए किया। आज शुभांगी की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शहडोल संभाग और ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

MP Weather Update: एमपी में सूखे की मार, 49 जिलों में औसत से कम बारिश

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m