सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रतलाम प्रवास के दौरान राम मंदिर चंदा संग्रह को लेकर राजनीतिक बयान दिया है। सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान दिग्विजय सिंह ने कथित “चंदा चोरी” का मुद्दा उठाते हुए भाजपा और उससे जुड़े संगठनों पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पोस्टर लगाने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें: सरकार आते ही अफसरों का जागा संघ प्रेम; कैलाश विजयवर्गीय ने किया कटाक्ष- ‘हर अधिकारी कहता है मैने…’

‘राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी करने वालों का प्रवेश वर्जित’

अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाने वाले दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे इस कथित चंदा चोरी के विरोध में स्वयं अपने घर के बाहर एक पोस्टर लगाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने घर पर यह पोस्टर लगा रहा हूं, जिस पर साफ लिखा होगा कि भगवान राम के चढ़ावे में चोरी करने वाले इस संगठन का मेरे घर में प्रवेश वर्जित है। मेरे घर में उस संगठन का कोई भी व्यक्ति कदम नहीं रख सकेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे अपने-अपने घरों, गांवों और वार्डों में इसी तरह के पोस्टर लगाएं ताकि जनता के बीच यह संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचे।

ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: पुलिस की नाक के नीचे 30% मुनाफे का खेल? करोड़ों की एडवाइजरी कंपनी का स्टिंग ऑपरेशन, पुलिस और जज की हिस्सेदारी का दावा

कार्यकर्ताओं को दिया ‘पोस्टर अभियान’ का टास्क

अल्प प्रवास पर रतलाम पहुंचे दिग्विजय सिंह ने सर्किट हाउस की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस मुद्दे पर गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर जनजागरण अभियान चलाने की सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल एक पोस्टर नहीं बल्कि विरोध का एक बड़ा प्रतीक बनेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m