राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के कद्दावर मंद्री और भाजपा के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवल संघ और प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर एक बयान दिया है। विजयवर्गीय ने मंच से साफ कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद कई अधिकारी उनके पास आते हैं और खुद को संघ से जुड़ा साबित करने की होड़ में लग जाते हैं। यह बयान भोपाल में आयोजित संघ के प्रचारक रहे शालिग्राम तोमर स्मृति ‘राष्ट्रसेवी सम्मान समारोह’ के दौरान सामने आया है जिसने अब सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

ये भी पढ़ें: आंख मत दिखाइए… तहसीलदार पर भड़के पूर्व मंत्री, अधिकारी ने भी तमीज में रहने की दी नसीहत, देंखें Video

“अधिकारी कहते हैं- मैंने भी संघ की बेल्ट-चड्डी पहनी है”

मंच से अपने चिरपरिचित बेबाक अंदाज में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों की अवसरवादिता पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जैसे ही प्रदेश में हमारी सरकार बनती है, कई बड़े प्रशासनिक अधिकारी हमसे मिलने आते हैं। वे हमें यह बताने का प्रयास करते हैं कि उनका भी संघ से पुराना जुड़ाव रहा है। हर अधिकारी कहता है कि मैंने भी RSS की चड्डी पहनी है, मैंने भी संघ की बेल्ट पहनी है।

संघ के विस्तार के बीच ‘अच्छे लोगों की कमी’ पर उठाए सवाल

अधिकारियों के इस रवैये पर कटाक्ष करने के साथ ही कैलाश विजयवर्गीय ने संघ के वर्तमान स्वरूप और उसमें आ रहे बदलावों को लेकर भी एक बेहद गंभीर बात कही। उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में बेहद समर्पित और अच्छे लोग होते थे। समय के साथ अब संघ का विस्तार बहुत बड़े पैमाने पर हुआ है और संगठन में लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा बढ़ी है। लेकिन आज के दौर में संगठन के भीतर ‘अच्छे और सच्चे’ लोगों की कमी साफ महसूस होती है।

ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: पुलिस की नाक के नीचे 30% मुनाफे का खेल? करोड़ों की एडवाइजरी कंपनी का स्टिंग ऑपरेशन, पुलिस और जज की हिस्सेदारी का दावा

RSS के कार्यक्रम में दिया बयान

कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह बयान भोपाल में आयोजित संघ के प्रचारक रहे शालिग्राम तोमर स्मृति ‘राष्ट्रसेवी सम्मान समारोह’ के दौरान सामने आया है, जिसने अब सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। संघ के इस बड़े गरिमामय कार्यक्रम में दिए गए इस बयान के अब कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m