चंकी बाजपेयी इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने इंदौर दौरे के दौरान एक बार फिर आक्रामक अंदाज में नजर आए। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने नीट परीक्षा (NEET EXAM), राम मंदिर की दान राशि और योग दिवस समेत कई मुद्दों पर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथो लिया।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: केंद्रीय मंत्री का रोका काफिला, झंडे दिखाकर की नारेबाजी, शिवराज बोले- ‘मैं पक्षपात नहीं करता’
NEET परीक्षा और धर्मेंद्र प्रधान पर उठाए सवाल
नीट परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे घटनाक्रमों के बीच दिग्विजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि परीक्षा किसी तरह अच्छें से पूरी हो गई लेकिन उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए सरकार को घेरा।
ये भी पढ़ें: शादी के बाद विदाई लेकिन ससुराल से पहले थाने पहुंची नई नवेली दुल्हन, मामला जान रह जाएंगे हैरान
राम मंदिर दान राशि और योग दिवस पर तंज
अयोध्या के श्री राम मंदिर की दान राशि चोरी होने के मामले को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री बोले। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा तंज कसा और पारदर्शिता पर सवाल उठाए। इसके अलावा, योग दिवस के आयोजन को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोला।

