संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर बड़ी पदयात्रा पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक लगभग 1,000 किलोमीटर लंबी ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालेंगे। इस यात्रा को लेकर उन्होंने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
ये भी पढ़ें: भारत-वेस्टइंडीज T-20 का क्रेज: 1 मिनट में फुल हुआ स्टूडेंट्स और दिव्यांगों का कोटा! जानिए कब से मिलेंगे सामान्य टिकट
राम मंदिर के चंदे-चढ़ावे का मुद्दा
दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के दौरान एकत्र किए गए चंदे और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं व गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट से चंदे के हिसाब-किताब की मांग की है और इसी मुद्दे को अपनी ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का प्रमुख आधार बनाया है।
ये भी पढ़ें: स्कूल बसों में मिली भारी कमियां… 4 वाहन जब्त! प्रशासन की सुस्ती से नाराज मजिस्ट्रेट ने लगाई चेकिंग
रोज पैदल चलकर कर रहे फिटनेस की तैयारी
इतनी लंबी और कठिन पदयात्रा को देखते हुए 77 वर्षीय दिग्विजय सिंह अपनी सेहत और फिटनेस का खास ध्यान रख रहे हैं। वे यात्रा से पहले रोजाना अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे हैं और खुद को फिट रखने के लिए रोज शाम कई किलोमीटर पैदल चलकर वॉक प्रैक्टिस कर रहे हैं। यह यात्रा 20 अक्टूबर को धर्मनगरी उज्जैन से शुरू होकर भगवान राम की नगरी अयोध्या पर समाप्त होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



