संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की शुरू हुई सत्य सनातन यात्रा को लेकर मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने बच्चों से नारे लगवाने के मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव और DGP को नोटिस जारी किया है। NHRC ने नोटिस जारी कर 2 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है।
दिग्विजय सिंह को बच्चों से नारे लगवाना पड़ा भारी
दरअसल, सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ बच्चों से नारे लगवाए जा रहे थे। आरोप है कि बच्चों को पैसे का लालच देकर यात्रा में लाया गया। आयोग ने आरोपों को प्रथम दृष्टया बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन माना। जिसके बाद प्रियंक कानूनगो की पीठ ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत मामले में संज्ञान लिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

