संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में पदवृद्धि की मांग को लेकर पिछले 16 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने और अनशन पर बैठे शिक्षक भर्ती 2025 (वर्ग 2 और वर्ग 3) के अभ्यर्थियों को पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का समर्थन मिला है। शुक्रवार को दिग्विजय सिंह एक बार फिर नीलम पार्क स्थित धरना स्थल पहुंचे और अभ्यर्थियों की समस्याएं सुनीं।

अभ्यर्थियों के साथ अनशन पर बैठेंगे

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री कुछ दिन पहले भी इन अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे थे और उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार के सामने मुद्दा उठाया था। अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए दिग्विजय सिंह ने राज्य सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है।उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक दिवस (05 सितम्बर) तक इन चयनित अभ्यर्थियों की पदवृद्धि की मांग पूरी नहीं की गई, तो वे स्वयं 5 सितंबर से अभ्यर्थियों के साथ अनशन पर बैठेंगे।

जन्माष्टमी पर जिहादी साजिश या फिर सिर्फ ह्यूमन एरर…: CM के दौरे के 1 दिन पहले मंदिर

पदवृद्धि की मांग

वर्ग 2 और वर्ग 3 के अभ्यर्थी लंबे समय से रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने (पदवृद्धि) की मांग कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल सके। 16 दिनों से जारी इस अनशन और पूर्व मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद अब शिक्षक भर्ती का मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और ज्यादा गरमा गया है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

शिक्षक दिवस पर CM मोहन का शिक्षकों से संवाद, बच्चों के भविष्य पर रहेगा फोकस

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m