Bihar News: बीजेपी नेता और बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कश्मीर मे वंदे मातरम् के पूरे छंद गाए जाने के कांग्रेस द्वारा विरोध करने पर कहा कि, कांग्रेस का विरोध पूरा देश देख रहा है। इस देश की विचारधारा को, इस देश की विरासत को शुरू से कांग्रेस ने तार-तार किया है। और आज जब राष्ट्रगीत की बात आती है, तब भी कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति में या पता नहीं किसको खुश करना चाहती है और इस तरह की हरकत की जाती है। मुझे लगता है कि हर वक्त राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान का सम्मान होना चाहिए।

लालू के पोस्ट कर कही ये बात

वहीं, बिहार में बाढ़ को लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव द्वारा किए गए एक्स पोस्ट पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि, फरक्का की जल संधि हुई थी, किसके समय हुई थी? उस समय बीजेपी थी क्या? NDA था क्या? कुछ से कुछ बोल देते हैं कि हम निदान चाहते हैं। निदान तुमने तो उसी समय चौपट कर दिया, जब फरक्का की जल संधि का समझौता किया। उन्होंने कहा कि, भागलपुर, पीरपैंती में 17-18 किलोमीटर गंगा का फैलाव हो कर बाढ़ आ रहा है। तो ये सब काम तो किस जमाने में हुआ है… उसी को आज जनता भुगत रही है।

सपा छात्रसभा की ड्रेस का रंग बदलने पर कही ये बात

वहीं, सपा छात्रसभा की ड्रेस की रंग बदलने से जुड़े सवाल पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि, पहले वो लाल टोपी पहनते थे, लेकिन लाल से उनका काम नहीं चल रहा है। अब उनको जो है, लाल के बाद और भी रंग ध्यान आने लगे हैं। ये सब राजनीति, चुनावों के समय में जो है, बहुत लोग, बहुत दल, गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। बिहार में ‘हनुमान अंश’ फिल्म टैक्स फ्री होने के सवाल पर उन्होंने कहा, देश के लोगों का लोकतंत्र है, लोकतंत्र में जो जनता की आवाज है, उसका सम्मान होता है।

ये भी पढ़ें- PDS विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर तेजस्वी ने CM सम्राट को लिखा पत्र, तत्काल समाधान की मांग