मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में शहर के बीचों-बीच सिविल लाइन स्थित डायनासोर पार्क बदहाली का शिकार हो गया है। इसकी हालत जर्जर हो चुकी है। जिस जगह बच्चों की धमाचौकड़ी और बुजुर्गों की चौपाल लगनी चाहिए थी वहां नशेड़ियों का मजमा लगने लगा है। 

शाम होते ही नशेड़ी शराब खोरी करने लगते हैं और बोतलें वहीं फेंक देते हैं। पाषर्द के परिजन जब्बार खान का कहना है कि अब नगर पालिका परिषद ने पार्क के बचे हुए काम को पूरा कराने के लिए प्रस्ताव पास कर दिया है। 

इस संबंध में CMO ओमपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि परिषद में प्रस्ताव पास होने के बाद बचे हुए काम का री-टेंडर किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद परिषद से स्वीकृति भी मिल चुकी है। CMO ने कहा कि यह पार्क बच्चों,महिलाओं, वृद्धजनों और आम नागरिकों के लिए मनोरंजन का एक अच्छा केंद्र बनेगा।

शहर के बीचों-बीच स्थित होने के कारण यह नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही बचा हुआ काम शुरू कर पार्क को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m