परवेज, शिवपुरी। धर्म और आस्था की नगरी शिवपुरी के करेरा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। प्रसिद्ध बगीचा सरकार हनुमान मंदिर में शनिवार की रात भक्ति नहीं, बल्कि शक्ति प्रदर्शन और लाठियों की गूंज सुनाई दी। विवाद की मुख्य वजह 21 लाख रुपये का दान और मंदिर की आय को बताया जा रहा है। इस हिंसक संघर्ष में पुजारी और महंत पक्ष के बीच जमकर लाठियां चलीं है, जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें : निकाह का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पति से तलाक करवाने के बाद शादी से मुकरा आरोपी
21 लाख के दान से शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार बगीचा सरकार मंदिर के महंत और राम जानकी मंदिर के पुजारी भोला पंडित के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि भोला पंडित ने मंदिर के एक कार्यक्रम के लिए 21 लाख रुपये दान दिए थे। इस दान के बाद से ही पुजारी ने राम जानकी मंदिर पर अपना नियंत्रण बढ़ा दिया और वहां से होने वाली आय को कथित तौर पर अपने पास रखना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें : रफ्तार का कहर: 8 मिनट तक तड़पते रहे दोस्त, समय पर मिल जाती मदद तो बच सकती थी जान, ब्लास्ट के बाद कार में मिला कंकाल
मीटिंग के दौरान भड़की हिंसा
मंदिर की आय और कब्जे की इसी बात को सुलझाने के लिए शनिवार रात एक बैठक बुलाई गई थी। चर्चा के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंदिर परिसर में ही लाठियां चलने लगीं जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

