कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। धोखाधड़ी और रिश्तों के कत्ल का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक शख्स ने पहले एक शादीशुदा महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर उसका घर तुड़वाया और जब महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया तो आरोपी निकाह के वादे से मुकर गया। इंदरगंज थाना पुलिस ने अब इस ‘बेवफा’ प्रेमी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
ये भी पढ़ें : ऑपरेशन के बाद मासूम की मौत, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरा परिवार, संचालक हुआ फरार, प्रशासन ने किया क्लीनिक सील
क्या है पूरा मामला?
शहर के सेवा नगर की रहने वाली 30 साल की महिला की मुलाकात करीब 5 महीने पहले एक शादी समारोह में आपागंज के रहने वाले अमन खान से हुई थी। बातों का सिलसिला शुरू हुआ तो अमन ने महिला को अपनी बातों में फंसा लिया। आरोपी अमन ने महिला के सामने निकाह का प्रस्ताव रखा और उसे भरोसा दिलाया कि वह उसे उम्र भर खुश रखेगा। महिला ने अमन के झांसे में आकर अपने हंसते-खेलते घर को उजाड़ दिया। जिसके बाद महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया।
निकाह का झांसा देकर किया दुष्कर्म
महिला को उस वक्त तक इस बात का आभास नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है। तलाक के बाद आरोपी ने महिला को नई सड़क स्थित होटल MR इन लेकर पहुंचा। जहां आरोपी अमन ने निकाह का भरोसा देकर महिला का रेप किया। जब भी वह विरोध करती अमन निकाह का वास्ता देकर उसे चुप करा देता।
इंकार के बाद महिला ने खुद को किया ठगा
इस वाक्ये के बाद जब महिला ने अमन पर निकाह का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। अमन ने यह कहकर शादी से इंकार कर दिया उसके परिवार ने उसकी सगाई कहीं और तय कर दी है। अमन के यह बोलते ही महिला खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगी और सीधे इंदरगंज थाने पहुंच गई।
ये भी पढ़ें : रफ्तार का कहर: 8 मिनट तक तड़पते रहे दोस्त, समय पर मिल जाती मदद तो बच सकती थी जान, ब्लास्ट के बाद कार में मिला कंकाल
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए महिला के आरोपों पर अमन के खिलाफ केस दर्ज किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने आरोपी अमन को गिरफ्तार भी कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

