योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में आटा फैक्ट्री के लिए सड़क बनाने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। बातचीत से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले।
मामला कैलारस थाना क्षेत्र का है। जहां दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे को लात-घूंसे मारते नजर आ रहे है। घटना के दौरान फायरिंग भी हुई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
हैरानी की बात तो यह है की पारिवारिक विवाद होने के चलते पुलिस तक नहीं पहुंची है। फिलहाल यह पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

