इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में सिगरेट ना देने पर रईसजादों ने एक महिला दुकानदार और उसकी बहू को गालियां दी गई और विरोध करने पर बेटे के साथ मारपीट की गई। नशे में धूत शहर के रईसजादों के पास स्कार्पियो कार में लाठी और पाइप रखें हुए थे। इन्हीं पाइप से उन्होंने युवक को घेरकर पीटा। मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पांचों पुलिस की पकड़ दे दूर है, उनकी तलाश जारी है।
READ MORE: बंद पड़ी कोयला खदान में नहाने गया युवक डूबा: मौत के बाद परिजनों का हंगामा, मुआवजे की मांग को लेकर OCM गेट पर दिया धरना
घटना पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा की हैं। गांव में किराना दुकान संचालित करने वाली महिला के बेटे रविंद्र चौहान ने बताया कि, चार लोग गांव में शराब पार्टी के लिए आए हुए थे। जिन्होंने शराब पी और फिर दुकान पर आए, जहां मां से उन्होंने सिगरेट मांगी। उस ब्रांड की सिगरेट दुकान पर नहीं थी। सिगरेट ना देने पर उन लोगों ने गालियां दी। बहू से कहा कि, दुकान पर तुम क्यों नहीं बैठती हो। जब बहू ने मुझे फोन कर बुलाया तो वो लोग आगे चले गए। मैं घर पहुंचा और उन्हें ढूढ़ा तो सभी गांव के बाहर खड़े थे।
READ MORE: तीन बार ‘तलाक-तलाक-तलाक’ बोलकर पत्नी को छोड़ा: थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज
मां और बहू को गालियां देने की बात का विरोध करने लगा तो चारों लोगों ने मुझे भी गालियां दी और स्कार्पियो कार से पाइप निकाल लिए और मुझे मारा। जब गांव वाले आए तो सभी लोग भाग गए। इनकी शिकायत पिपलोद थाने में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने बताया कि पांच युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

