मनेंद्र पटेल, दुर्ग। भिलाई में अपने ही ऑटो को पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार यह घटना 10 अक्टूबर की है। पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पावर हाउस में सवारी बैठाने को लेकर आपसी विवाद के बीच विवाद इतना बढ़ा कि नाराज ऑटो ड्राइवर ने अपनी ही ईवी ऑटो को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो आसपास के लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस घटना के दौरान आसपास के लोग ड्राइवर को समझाते रहे, लेकिन ड्राइवर ने एक न सुनी। पुलिस ने सनकी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं ऑटो ड्राइवर परिवारिक तनाव से परेशान बताया जा रहा है, जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।
देखें वीडियो –
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

