न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 बैंक टोला में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज करने के साथ मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय धन सिंह उरेती मजदूरी का काम करते था। 18 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे वे शराब के नशे में अपनी पत्नी पार्वती बाई से खाना समय पर नहीं देने को लेकर विवाद कर रहा था। 

READ MORE: अस्पतालों की लापरवाही: भोपाल के प्राइवेट अस्पताल और छिंदवाड़ा NICU में लगी आग, 3 नवजात गंभीर

इसी दौरान उसने पत्नी पर हमला कर दिया, जिसमें पार्वती बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। पड़ोसी सुमन सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे घर से रोने की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे। पार्वती बाई घायल अवस्था में मिलीं। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया। अमरकंटक थाना पुलिस ने 19 अगस्त की रात अपराध क्रमांक 142 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। 

READ MORE: देसी पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा 12वीं का स्टूडेंट, चेकिंग के दौरान हुआ बरामद, पूछताछ में किया बड़ा खुलासा 

हैरानी वाली बात यह है कि इसके अगले दिन धन सिंह की संदिग्ध मौत हो गई। उसकी बेटी घर पहुंची तो उसे मृत अवस्था में पाया। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। आत्महत्या के संबंध में पुलिस ने मर्ग क्रमांक 33 कायम कर विवेचना शुरू की है। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक शराब का सेवन करता था और पत्नी के साथ आए दिन विवाद होने की बात सामने आई है। वास्तविक कारणों और अन्य पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस ने कहा है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m