परवेज खान, शिवपुरी। शहर के बड़ोदी स्थित K.S. कोल्ड स्टोरेज में जिला प्रशासन की छापामार कार्रवाई में लाखों रुपये की मंडी टैक्स चोरी का मामला सामने आने के बाद कृषि उपज मंडी प्रबंधन की पिछली जांच सवालों के घेरे में आ गयी है। मंडी सचिव बालेश शुक्ला, बाजार एवं इंडस्ट्रियल एरिया ड्यूटी प्रभारी हाकिम रावत और बृजेश शर्मा की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं एसडीएम आनंद राजावत का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज में मंडी टैक्स की चोरी पाई गई है जांच चल रही है। मंडी सचिव से लेकर मंडी कर्मचारियों के विरुद्ध वह पूर्व में मंडी एमडी को प्रतिवेदन भेज चुके है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही शिकायत मिलने पर मंडी सचिव और उनकी टीम ने इसी कोल्ड स्टोरेज की जांच की थी। लेकिन एसडीएम के निर्देश पर इस बार नायब तहसीलदार और राजस्व अमले ने दोबारा जांच की, जिसमें लाखो रुपए की टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आया है।
बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि मंडी टीम की पहली जांच में क्या हुआ था? क्या टैक्स चोरी का कम आकलन कर मामले को हल्का कर दिया गया था? क्या मंडी प्रबंधन की पिछली जांच में गड़बड़ी हुई? अगर पहले जांच हो चुकी थी, तो दोबारा कार्रवाई की नौबत क्यों आई। दोनो जांचों में टेक्स चोरी का डिफरेंस में बड़ा अंतर कैसे आया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

