हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर में ध्वनि प्रदूषण को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज करने की बात कही है। प्रशासन के मुताबिक, ध्वनि प्रदूषण से जुड़ी शिकायतें नगर निगम के ऐप के जरिए दर्ज की जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी कार्रवाई कर रही हैं। इसके लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं, जिनके आधार पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
इंदौर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने लगातार कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी है। प्रशासन के मुताबिक, नागरिकों को ध्वनि प्रदूषण से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने के लिए नगर निगम के ऐप की सुविधा दी गई है। शिकायतों के आधार पर संबंधित विभाग कार्रवाई कर रहे हैं।वहीं, पुलिस भी ध्वनि प्रदूषण से जुड़े मामलों में कार्रवाई कर रही है।
प्रशासन ने बताया कि इस संबंध में कुछ प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किए गए हैं और उनका पालन सुनिश्चित कराने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और नियमों के पालन को लेकर प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

