Rajasthan News: राजस्थान के खेल प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। कोटा की रहने वाली वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी ने इतिहास रच दिया है। वे राज्य की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं जिनका एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है।

यह उपलब्धि इसलिए भी बड़ी है क्योंकि इसमें दिव्यांशी ने बड़े-बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। अब वे देश के लिए पदक लाने की तैयारी में हैं।
14 किलो वजन कम कर बदली किस्मत
कोच अशोक गौतम बताते हैं कि दिव्यांशी के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। शुरुआत में उनका वजन 74 किलो था, जबकि एशियन गेम्स के लिए कैटेगरी 52 और 60 किलो की थी। दिव्यांशी ने हार नहीं मानी। उन्होंने दिन-रात पसीना बहाया और 14 किलो वजन कम कर खुद को साबित किया।
बड़े दिग्गजों को दी मात
श्रीनगर में हुए अंतिम ट्रायल में दिव्यांशी ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने न केवल मणिपुर की भूमिका देवी को हराया, बल्कि अर्जुन अवॉर्ड विजेता और डीवाईएसपी रोशीबीना देवी को मात देकर सबको चौंका दिया।
दिव्यांशी के परिवार के लिए भी यह गर्व का पल है। उनकी मां शशि प्रभा कोटा पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और पिता सुनील कुमार सुंडा भारतीय सेना से रिटायर हैं।
एशियन गेम्स में जीत पक्की करने के लिए दिव्यांशी अब खास तैयारी करेंगी। वे 23 से 30 जून तक चीन के हुबेई प्रांत में आयोजित होने वाली SCO वुशु चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके बाद 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चीन में ही उनका उच्च स्तरीय ट्रेनिंग कैंप चलेगा।
दिव्यांशी अब तक अपने करियर में 12 स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। अब पूरे प्रदेश की निगाहें जापान में होने वाले एशियन गेम्स पर टिकी हैं, जहां 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मुकाबले खेले जाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- राव हॉस्पिटल की फायर NOC में फर्जीवाड़ा: FIR होते ही संचालक राजू साहू फरार, तलाश में जुटी पुलिस
- 23-24 अक्टूबर को इंदौर में होगा मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026, निवेश और नवाचार का केंद्र बनेगा एमपी
- मुजफ्फरपुर में महाअष्टमी पर 5001 दीपों से जगमगाया नवदुर्गा मंदिर, भव्य महाआरती में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- जम्मू में आर्मी अफसर की पत्नी पर जासूसी का आरोप, FIR दर्ज : LoC, अरुणाचल पर कर रही थी रिसर्च ; ChatGPT से बनाए नोट्स
- मुस्लिम बुजुर्ग महिला के निधन पर गांव में थम गई रामलीला, बिजनौर की इस खबर ने जीता देश का दिल
