संजय पाटीदार, भोपाल। रेलवे ने आगामी त्योहार दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रानी कमलापति से रीवा, गोरखपुर के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों का संचालन 5, 7 और 11 नवंबर को एक-एक फेरे में होगा। हर ट्रेन में 18-18 आधुनिक कोच लगाए जाएंगे। भोपाल के साथ विदिशा, बीना, नर्मदापुरम और इटारसी के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

एमपी के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रानी कमलापति से रीवा और गोरखपुर के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। तीनों ट्रेनों में स्लीपर, सामान्य और एसी श्रेणी के कोच रहेंगे। 2 एसएलआर/डी, 4 जनरल, 10 स्लीपर, एक थर्ड एसी और एक सेकंड एसी कोच रहेगा। रानी कमलापति से रीवा 5 नवंबर को स्पेशल ट्रेन 02185 रानी कमलापति-रीवा स्पेशल रात 10:15 बजे रवाना होगी। जो 6 नवंबर को सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में 02186 रीवा-रानी कमलापति स्पेशल 6 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे चलकर रात 9:15 बजे पहुंचेगी। रास्ते में विदिशा और बीना सहित सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना में स्टॉपेज रहेगा।

ये भी पढ़ें: MP और बेंगलुरु में ED का बड़ा एक्शन: 4600 करोड़ के अवैध क्रिप्टो ट्रांजेक्शन मामले में छापेमारी, सिंगापुर-दुबई कनेक्शन का खुलासा!

गोरखपुर स्पेशल ट्रेन

7 नवंबर को गोरखपुर स्पेशल 01663 रानी कमलापति-गोरखपुर स्पेशल शाम 6:45 बजे रवाना होगी, जो 8 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01664 गोरखपुर–रानी कमलापति स्पेशल 9 नवंबर को सुबह 7:50 बजे चलकर 10 नवंबर को रात 1:15 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसका स्टॉपेज विदिशा, बीना, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ और गोंडा सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।

दानापुर के लिए 11 नवंबर को रवाना होगी ट्रेन

01661 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर को दोपहर 2:25 बजे रवाना होगी, जो 12 नवंबर को सुबह 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 01662 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 11:20 बजे चलकर 13 नवंबर को सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी। इसका स्टॉपेज नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और बक्सर सहित कई स्टेशनों पर रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m