संजय पाटीदार, भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 4600 करोड़ के अवैध विदेशी क्रिप्टो लेन देन मामले में मध्य प्रदेश और बेंगलुरु में दबिश (Raid) दी। एमपी की एक और बेंगलुरु की दो लोकेशन पर छापेमार कार्रवाई की गई। आरपीएफएस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शिकायतों के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई थी।

बताया जा रहा है कि विदेश में रजिस्टर्ड कंपनियों का भारत से संचालन हो रहा था। फर्जी कंपनियों और विदेशी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, डिजिटल करेंसी से रकम को विदेश में ट्रांसफर किया गया। कंपनी मेट्रेस और सेवर मनी नाम के प्लेटफॉर्म चला रही थी। इन्हीं प्लेटफॉर्म के जरिए सीमापार ट्रेडिंग और लेन देन के आरोप है। USDT और USDC जैसे स्टेबलकॉइन के जरिए ट्रांजेक्शन हो रहे थे। सिंगापुर और दुबई के बीच ट्रांजेक्शन के सबूत मिले है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m