Dog Attack : रमेश सिन्हा, महासमुंद. महासमुंद जिले के ग्राम जामपाली और जंघोरा में पागल कुत्ते के आतंक से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है. पागल कुत्ते के काटने से अबतक लगभग दर्जनभर लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया, जहां सभी का उपचार किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, अवारा कुत्ता बेहद आक्रामक हो चुका है और गांव की गलियों में घूम-घूमकर लोगों को निशाना बना रहा है. घटना के बाद गांवों में भय और दहशत का माहौल है. लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं, वहीं बच्चों को खास तौर पर घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही है.

narayana

घायलों में ग्राम जामपाली के भूषण ध्रुव, संतोष देवांगन, दृष्टि दीवान, रामलाल ध्रुव, पिथौरा के मनोज अग्रवाल, बरेकेल के धनंजय ठाकुर, तेज बाई, जंघोरा के रूपेश तिवारी, रोशनी सिन्हा तथा बरेकेल खुर्द के भूमि साहू शामिल हैं. सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है. लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही कुत्ते को नहीं पकड़ा गया तो और भी लोग इसका शिकार हो सकते हैं.