Donald Trump Paused Project Freedom In Strait Of Hormuz: यूएस-ईरान युद्ध अब खत्म हो सकता है। युद्ध को खत्म करने को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत आखिरी दौर में है। संघर्ष खत्म करने को लेकर जारी बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी नेवी ऑपरेशन ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ बंद कर दिया है। अमेरिका अब होर्मुज में जहाजों को सुरक्षा नहीं देगा। यह प्रोजेक्ट Strait of Hormuz में वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने के लिए थी। हालांकि ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी अभी भी जारी रहेगी।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ’ पर पोस्ट में लिखा- ईरान के प्रतिनिधियों के साथ डील को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है। ईरान के साथ समझौते को अंतिम रूप देने के ऑपरेशन ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को कुछ समय के लिए रोक दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध पर लिया गया है। पाकिस्तान इस समय अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि- ईरान के खिलाफ अभियान में अमेरिका को जबरदस्त सैन्य सफलता मिली है। साथ ही, ईरान के प्रतिनिधियों के साथ संभावित समझौते की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति भी हुई है। अच्छी बातचीत के आधार पर हमने प्रोजेक्ट फ्रीडम को कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा, ताकि यह देखा जा सके कि समझौता अंतिम रूप दिया जा सकता है या नहीं। हालांकि ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी अभी भी जारी रहेगी।

क्या है ऑपरेशन ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’?

प्रोजेक्ट फ्रीडम की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को की थी। इस पहल का उद्देश्यखाड़ी में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच Strait of Hormuz में फंसे व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालना था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोमवार से इस ऑपरेशन की शुरुआत की थी। अमेरिकी सेना ने बड़े पैमाने पर संसाधनों की तैनाती की, जिसमें गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक जहाज, 100 से अधिक हवाई और समुद्री विमान, मल्टी-डोमेन ड्रोन प्लेटफॉर्म और करीब 15,000 सैन्य कर्मी शामिल हैं। यूएस का आरोप है कि हाल के हफ्तों में ईरान ने कई बार जहाजों पर हमले किए हैं। होर्मुज स्‍ट्रेट बहुत महत्वपूर्ण रास्ता है, क्योंकि दुनिया के लगभग पाचवें हिस्से का तेल इसी रास्ते से गुजरता है। लिहाजा इसका सुरक्षित रहना पूरी दुनिया के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m