Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (5 मई 2026) की खबरों में ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देंगी; भारतीयों पर ईरानी हमले से पीएम मोदी नाराज; BSF मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट; बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत से पाकिस्तान में कोहराम मचा; बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा प्रमुख रहा।

1. ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देंगी

ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देंगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफा नहीं देने का ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर आरोपों की बौछार कर दी। ममता बनर्जी ने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं हराये गये हैं। टीएमसी की हारने के पीछे CEC मुख्य विलेन है। इस दौरान ममता ने बीजेपी पर 100 वोट चोरी करने और सीआरपीएफ पर खुद के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया।

पढ़े पूरी खबर……..

2. भारतीयों पर ईरानी हमले से पीएम मोदी नाराज

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीयों पर हुए हमलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि यूएई में भारतीयों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता हूं. नागरिकों एवं बुनियादी ढांचे पर हमला स्वीकार्य नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि यूएई के साथ भारत पूरी मजबूती के साथ खड़ा है. बातचीत और कूटनीति के जरिए मुद्दों को सुलझाया जाना चाहिए. UAE के फुजैराह में ऑयल पोर्ट पर हुए हमले को लेकर भारत ने नाराजगी जताई है। सरकार ने कहा कि तीन भारतीयों का घायल होना गलत है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

पढ़े पूरी खबर……..

3. BSF मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट

पंजाब के जालंधर में बीएसएफ चौक स्थित पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के गेट के बाहर एक एक्टिवा में हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि शुरुआती जांच में इसमें विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया गया है और आसपास की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।
पढ़े पूरी खबर……..

4. बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत से पाकिस्तान में कोहराम मचा

आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। बंगाल में भाजपा की भगवा सुनावी में टीएमसी ताश की पत्तों की तरह बह गई। बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत की जितनी चर्चा देश में हो रही है। उतनी ही चर्चा सरहद पार पाकिस्तान में बंगाल में बीजेपी की जीत की हो रही है। बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत से पाकिस्तान में कोहराम मच गया है। इसी का नतीजा है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत की चर्चा भारत के पड़ोसी पाकिस्तान में भी खूब हो रही है। इस जीत पर पाकिस्तान के पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पढ़े पूरी खबर……..

5. बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा 

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालयों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य में अपनी शानदार जीत का जश्न मनाया। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद पूरे पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं. आरोप है कि बीजेपी के सदस्यों ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दफ्तरों में तोड़फोड़ की, जिसमें पार्टी के दफ्तरों में आग लगाना, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और कई इलाकों में तनाव पैदा करना शामिल है. 

पढ़े पूरी खबर……..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

US सैन्य विमान फारस की खाड़ी से हुआ लापताः मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी वायुसेना का एक KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान कतर के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल देने के बाद लापता हो गया। KC-135 स्ट्रैटोटैंकर को ‘फ्लाइंग गैस स्टेशन’ कहा जाता है, क्योंकि यह हवा में अन्य सैन्य विमानों को ईंधन भरने में सक्षम है। ईरान की फॉर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विमान ने उड़ान के दौरान ‘7700’ इमरजेंसी सिग्नल भेजा। यह सिग्नल तब दिया जाता है जब विमान में कोई गंभीर समस्या हो। हालांकि इसमें ईरान की किसी भी भूमिका की बात नहीं कही गई। (पूरी खबर पढ़े)

पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने TMC छोड़ाः  पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता रहे मनोज तिवारी ने पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राज्य में चुनावी नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज है। (पूरी खबर पढ़े)

कोलकाता DCP शांतनु सिन्हा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारीः कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। देश छोड़कर भागने की आशंका के बीच ईडी ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। ये नोटिस प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोना पप्पू केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है। ईडी ने मामले में पूछताछ के लिए शांतनु सिन्हा को बुलाया था। डीसीपी पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए हैं। अब ईडी ने यह बड़ी कार्रवाई की है। (पूरी खबर पढ़े)

अमित शाह बंगाल के पर्यवेक्षक नियुक्त, जेपी नड्डा असम के ऑब्जर्वर बनेंः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद सत्ता में आने के बाद बीजेपी ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी मुख्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी ने की। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, जेपी नड्डा और बी एल संतोष मौजूद थे। इस दौरान बंगाल और असम का केंद्रीय पर्यवेक्षक यानी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया। अमित शाह को बंगाल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं ओडिशा सीएम मोहन चरण माझी को केंद्रीय सह- पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्य में विधायक दल के नेता के चयन और सरकार गठन की प्रक्रिया की निगरानी के लिए की गई है। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m