Donald Trump Blames On China: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर बड़ा आरोप लगाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए दावा किया कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा चुराया है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुफिया एजेंसी एफबीआई-सीआईए ( FBI-CIA) पर भी जानकारी छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि ट्रंप के इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 17 जुलाई को देश को संबोधित किया। इस दौरान चीन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उसने 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का डेटा चुराया है। ट्रंप ने संबोधन के दौरान अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और इलेक्शन समेत कई अहम मसलों का जिक्र किया।

ट्रंप ने चुनाव सुरक्षा पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए दावा किया कि 2020 का राष्ट्रपति चुनाव धांधली वाला था। चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों का डेटा चुराया और इससे जुड़ी खुफिया जानकारी राष्ट्रपति, कांग्रेस और जनता से छिपाई गई। उन्होंने कहा कि डिक्लासिफाई किए गए दस्तावेजों के मुताबिक 18 राज्यों के वोटर डेटा को चीन ने हैक या हासिल किया था। ट्रंप ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों और डीप स्टेट ने चीन से जुड़े इस मामले को छिपाने की पूरी कोशिश की। ट्रंप ने डेटा चोरी मामले का जिक्र करते हुए कहा, ‘उस जानकारी में नाम, पते, फोन नंबर, पॉलिटिकल पार्टियों की प्राथमिकताएं और अन्य संवेदनशील डेटा शामिल हैं, जो वोट देने के लिए और दूसरी गलत गतिविधियों में शामिल होने के लिए जरूरी होता है।

चीन चाहता है, अगला चुनाव हार जाएं

साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि चीनी सरकार चाहती थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति अगला चुनाव हार जाएं। हमारी सरकार लंबे समय से जानती है कि इन मशीनों पर हमले का खतरा बहुत ज्यादा है। हमारा मानना है कि अमेरिका के प्रतिद्वंद्वी, जिनमें कम से कम रूस, चीन, ईरान, उत्तर कोरिया के साथ-साथ गैर-राज्य (नॉन-स्टेट) ग्रुप शामिल हैं, अमेरिकी चुनावी बुनियादी ढांचे से समझौता करने की क्षमता रखते हैं।

ट्रंप का दावा- अमेरिका में 2.78 लाख गैर-नागरिक वोटर रजिस्टर्ड

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका में करीब 2.78 लाख गैर-नागरिक वोटर के तौर पर रजिस्टर्ड हैं। उन्होंने कहा कि यह जानकारी अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) की वोटर लिस्ट और सार्वजनिक रिकॉर्ड की जांच में सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई डेमोक्रेट शासित राज्यों ने अपना वोटर डेटा साझा नहीं किया, इसलिए वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m