Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (16 जुलाई 2026) की खबरों में पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में मौत; मुस्लिम शिक्षिका ने सेकंड क्लास के हिंदू बच्चों को कलमा पढ़ाया; अमेरिकी सैनिकों की ‘मर्दानगी’ होगी टेस्ट; सोना-चांदी के रेट में ऑल टाइम हाई से भारी गिरावट प्रमुख रहा।

1. पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में मौत

विश्व प्रसिद्ध पुरी रथ यात्रा के दौरान आज उस समय एक अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई, जब भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़े जनसैलाब में अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। बड़ादांड (Grand Road) पर मची इस भगदड़ में दबने और दम घुटने के कारण एक श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।

पढ़े पूरी खबर……

2. अमेरिकी सैनिकों की ‘मर्दानगी’ होगी टेस्ट

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने बुधवार को एक घोषणा की जिसमें 30 साल से अधिक उम्र के सैनिकों का हार्मोन टेस्ट कराएगी. इसका मुख्य मकसद सैनिक की मर्दाना ताकत को जांचना है. पीट हेगसेथ ने कहा है कि सिर्फ हथियारों पर खर्च करके एक आधुनिक सेना का निर्माण नहीं किया जा सकता है. यह फैसला सैनिकों की युद्ध क्षमता, फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा है.

पढ़े पूरी खबर……

3. मुस्लिम शिक्षिका ने सेकंड क्लास के हिंदू बच्चों को कलमा पढ़ाया

 तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से शॉकिंग मामला सामने आया है। यहां के प्राइवेट स्कूल में मुस्लिम शिक्षिका ने सेकंड क्लास के हिंदू बच्चों को कलमा पढ़ाया। साथ ही कलमा एक और दो पढ़कर आने का होमवर्क भी दे दिया। दूसरी कक्षा के मासूम बच्चों को दूसरे धर्म के धार्मिक होमवर्क देने पर विवाद बढ़ गया। घटना के सामने आते ही छात्र के माता-पिता. लोग और BJP नेताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया है। वहीं लोग प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पढ़े पूरी खबर……

4. सोना-चांदी के रेट में ऑल टाइम हाई से भारी गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार (16 जुलाई) को भी गिरावट जारी रही. लगातार गिरते भाव से जहां आम खरीदारों को राहत मिली है, वहीं ऊंचे स्तर पर निवेश करने वाले निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. इस साल 29 जनवरी को सोना और चांदी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ था, लेकिन उसके बाद से दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. खासकर चांदी अपने ऑल टाइम हाई से लगभग आधी रह गई है.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

500 रोहिंग्या मुसलमान समंदर में डूबे: 500 रोहिंग्या मुसलमान समंदर में डूबकर मर गए हैं। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में हुए नाव हादसे में सभी रोहिंग्या की मौत हुई है। घटना 8 जुलाई 2026 की है। हालांकि इसकी जानकारी अब सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) ने हादसे की पुष्टि की है। (पूरी खबर पढ़े)

ईरान ने ट्रम्प को मारने की खुली धमकी दीः ईरान ने अब खुले तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी हत्या की धमकी दे रहा है. इसका जीता जागता सबसे बड़ा उदाहरण है तेहरान में सड़कों के बीचोंबीच एक बड़ा बिलबोर्ड पर ट्रंप को ताबूत में लेटे हुए दिखाना. ये सब गतिविधियों से अब लगने लगा है कि मिडिल ईस्ट युद्ध अपने चरम सीमा पर पहुंचकर ही मानेगा. खुद ट्रंप ने भी कह दिया कि उनको मारने की साजिश ईरान रच रहा है. (पूरी खबर पढ़े)

‘परिसीमन बिल’ के समर्थन पर संजय राउत का यू टर्नः मानसून सत्र 2026 में केंद्र सरकार एक बार फिर परिसीमन बिल को पेश कर सकती है. परिसीमन विधेयक को लेकर BJP को बड़ी राहत के संकेत मिल रहे है. संसद का मानसून सत्र कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है और ऐसे में परिसीमन विधेयक पर चर्चा जोरों पर है. अब शिवसेना UBT ने परिसीमन बिल पर सरकार को शर्तों के साथ समर्थन करने की घोषणा कर राजनीतिक जगत को चौंका दिया है. सरकार संसद के मॉनसून सत्र में, जो 20 जुलाई से शुरू हो रहा है. (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m